Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

दुनिया के ऐसे आविष्कारकों की सूची जिनकी मृत्यु उन्हीं के आविष्कार से हुई


1. सिल्वेस्टर एच. रोपर (Sylvester H. Roper)
अमेरिकी आविष्कारक, सिल्वेस्टर हॉवर्ड रोपर, प्रारंभिक ऑटोमोबाइल और मोटरसाइकिल के अग्रणी निर्माता थे। 2002 में रॉपर को रॉपर स्टीम वेलोकिपेडे (Roper steam velocipede) की खोज के लिए मोटरसाइकिल हॉल ऑफ फ़ेम में शामिल किया गया था। यह जानकर आपको आश्चर्य होगा की रॉपर स्टीम वेलोकिपेडे की शुरुआती गति परीक्षण के दौरान दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

2. फ्रांज रेइकलट (Franz Reichelt)
फ्रांज रेइकलट (Franz Reichelt) को "फ्लाइंग टेलर" के नाम से भी जाना जाता है। इन्होने कोट पैराशूट (Coat Parachute) का आविष्कार किया था लेकिन इसी अविष्कार के परीक्षण के लिए एफिल टॉवर से छलांग लगा दिया था और पैराशूट ना खुलने की वजह से टॉवर के नजदीक बर्फीले मैदान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और तुरंत ही मृत्यु हो गयी।

3. केरल सोसेक (Karel Soucek)
केरल सोसेक (Karel Soucek) ने शॉक-अवशोषित बैरल (Shock-Absorbent Barrel) को बनाया था। इसके परिक्षण के लिए इन्होने नियगारा जल-प्रपात से नीयागारा नदी में लुढ़काने का करतब दिखाने के दौरान ये उस वक्त बच तो गए लेकिन जब ये बाहर आए तो नाक से खून बह रहा था। चिकित्सा परीक्षण के दौरान पता चला की करतब के दौरान इनके छाती और पेट बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गयी थी और खोपड़ी की हड्डी भी टूट गई थी और इसी वजह से अस्पताल में ही निधन हो गया था।

4. होरेस लॉसन हनीली (Horace Lawson Hunley)
होरेस लॉसन हनीली (Horace Lawson Hunley) ने दुनिया का पहला लड़ाकू पनडुब्बी (First Combat Submarine) बनाया था। दो असफल प्रयासों के बाद वह एक पनडुब्बी विकसित करने में सफल रहे लेकिन परिक्षण के दौरान अपने आठ चालक दल के सदस्यों के साथ इनकी विकसित पनडुब्बी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी जिससे इनकी मृत्यु हो गयी। अक्टूबर/नवंबर, 1863 को चार्ल्सटन, दक्षिण कैरोलिना में मैगनोलिया कब्रिस्तान में पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ दफनाया गया था और इनके सम्मान में संयुक्त राज्य अमरीका का उस दौर का सबसे प्रसिद्ध पनडुब्बी एच.एल. हनीली को इनके नाम पर रखा गया था।

5. मैरी क्यूरी (Marie Sklodowska Curie)
मैरी स्कोलोव्स्का क्यूरी (Marie Sklodowska Curie) एक भौतिक विज्ञानी और रसायनज्ञ थीं और विश्व की पहली महिला थी जिनको नोबेल पुरस्कार मिला था। इन्होने रेडियोधर्मी आइसोटोप को अलग करने के लिए रेडियोधर्मिता और तकनीक के सिद्धांत को प्रतिपादित किया था। इन्होने एक विधि का आविष्कार किया था जिससे रेडियोधर्मी दो तत्वों, पोलोनियम और रेडियम की खोज की जा सकती है। शोध सामग्री से निकलने वाली विकिरण के लंबे समय तक संपर्क के कारण, ऐप्लास्टिक एनीमिया ( Aplastic Anaemia) से इनकी मृत्यु हो गई थी।

6. हेनरी स्मोलींस्की (Henry Smolinski)
हेनरी स्मोलींस्की (Henry Smolinski) ने एक हाइब्रिड कार-एयरक्राफ्ट का आविष्कार किया जिसका नाम AVE मीजार (AVE Mizar) रखा था लेकिन विमान के परीक्षण की उड़ान के दौरान वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया और इनकी मृत्यु हो गयी

7. सबिन अर्नोल्ड वॉन सोचॉकी (Sabin Arnold von Sochocky)
इन्होने रेडियम आधारित पेंट का आविष्कार किया था लेकिन यह अविष्कार ही इनकी मृत्यु का कारण बना और रेडियोधर्मी सामग्री के संपर्क में होने के कारण एप्लास्टिक एनीमिया (Aplastic Anemia) से इनकी मृत्यु हो गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured post