आज का सुविचार
जीत निश्चित हो तो कायर भी लड़ सकते हैं, बहादुर वे हैं जो हार निश्चित हो फिर भी मैदान नहीं छोड़ते।
➼ Corruption Perception Index 2025 में भारत को 91वां स्थान मिला, जो पहले 96वां था।
India ranked 91st in the Corruption Perception Index 2025, improving from 96th.
➼ दिल्ली सरकार ने लाडली योजना की जगह लखपति बिटिया योजना शुरू करने की घोषणा की।
The Delhi Government announced the launch of Lakhpati Bitiya Yojana replacing the Ladli Scheme.
➼ केंद्र सरकार ने Military Nursing Service के अधिकारियों को Ex-Servicemen का दर्जा दिया।
The government granted Ex-Servicemen status to officers of the Military Nursing Service.
➼ उत्तर प्रदेश विधानसभा में पहली बार आर्थिक समीक्षा पेश की गई।
The first Economic Survey was presented in the Uttar Pradesh Legislative Assembly.
➼ अजीत लाल (Retd. IPS) को गृह मंत्रालय में पूर्वोत्तर सलाहकार नियुक्त किया गया।
Ajit Lal (Retd. IPS) was appointed as Northeast Adviser to the Home Ministry.
➼ न्यूजीलैंड ने T20 विश्व कप में 175 रन की साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया।
New Zealand set a record 175-run partnership in T20 World Cup history.
➼ IT मंत्रालय ने AI जनित आपत्तिजनक सामग्री को 3 घंटे में हटाने का निर्देश दिया।
The IT Ministry directed removal of objectionable AI content within 3 hours.
➼ कुमार भास्करवर्मन सेतु का उद्घाटन ब्रह्मपुत्र नदी पर किया गया।
Kumar Bhaskarvarman Setu was inaugurated over the Brahmaputra River.
➼ भारतीय सेना की पूर्वी कमान का अलंकरण समारोह उमरोई, मेघालय में हुआ।
The investiture ceremony of the Eastern Command was held in Umroi, Meghalaya.
➼ प्राची गायकवाड़ ने एशियाई शूटिंग में 50m राइफल थ्री पोजीशन (जूनियर) में स्वर्ण जीता।
Prachi Gaikwad won gold in the 50m Rifle Three Position (Junior) event.
➼ राष्ट्रीय विशाल सौर दूरबीन को मेराक, लद्दाख में स्थापित किया जा रहा है।
The National Large Solar Telescope is being installed in Merak, Ladakh.
➼ गिल्बर्ट हिल नामक 200 फुट का बेसाल्ट स्तंभ मुंबई में स्थित है।
The 200-foot monolithic Gilbert Hill is located in Mumbai.
➼ होलोंगापार गिब्बन अभयारण्य असम के जोरहाट में स्थित है।
Hollongapar Gibbon Wildlife Sanctuary is located in Jorhat, Assam.
➼ Network Readiness Index 2025 में भारत को 45वां स्थान मिला।
India ranked 45th in the Network Readiness Index 2025.
0 टिप्पणियाँ