#Hindi
1) बिहार के ‘जल-जीवन-हरियाली’ अभियान के तहत पटना जिले में बिक्रम लॉक नहर तट सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन किया गया, जिसका उद्देश्य नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देना और पारंपरिक स्रोतों से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान को रोकना है।
2) दिल्ली सरकार होलंबी कलां, उत्तर दिल्ली में भारत का पहला ई-वेस्ट रीसाइक्लिंग पार्क स्थापित कर रही है, जो टिकाऊ शहरी वातावरण की दिशा में एक बड़ा कदम है।
3) असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मुख्यमंत्री जीवन अनुप्रेरणा योजना शुरू की, जो शोध छात्रों को सहायता प्रदान करेगी।
➨ सामान्य शोधार्थियों को ₹25,000 और दिव्यांग शोधकर्ताओं को ₹40,000 की आर्थिक सहायता।
➨ स्वागत तीर्थ पोर्टल भी लॉन्च किया गया।
▪️असम के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान:
➨ काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
➨ मानस राष्ट्रीय उद्यान
➨ डिब्रू-सैकुवा राष्ट्रीय उद्यान
4) होलेमट्ठी नेचर फाउंडेशन द्वारा एक साल की सर्वेक्षण के बाद, बेंगलुरु को भारत की 'तेंदुआ राजधानी' घोषित किया गया। शहर के बाहरी क्षेत्रों में लगभग 80–85 जंगली तेंदुओं की उपस्थिति पाई गई।
5) केंद्र सरकार ने भारत के पहले अंतरराष्ट्रीय एग्री हैकाथॉन (पुणे में) के दौरान ‘क्लीन प्लांट प्रोग्राम’ शुरू किया।
6) चंडीगढ़ में ‘Losgna Occidentalis’ नामक परजीवी ततैया प्रजाति की खोज हुई, जो क्षेत्र की अनछुई जैव विविधता को दर्शाती है।
➨ यह इक्न्यूमोनिडी (Ichneumonidae) परिवार से संबंधित है और कीट नियंत्रण में सहायक है।
7) ग्रीन स्किल्स और ईवी प्रशिक्षण कार्यक्रम DGT (कौशल विकास मंत्रालय) द्वारा Shell India के सहयोग से शुरू किया गया।
➨ पहले चरण में प्रशिक्षण पांच राज्यों के चुनिंदा ITIs और NSTIs में दिया जाएगा।
8) Scapia और फेडरल बैंक ने भारत का पहला ऐसा क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया जो RuPay, Visa और UPI को एक ही प्लेटफॉर्म पर जोड़ता है।
➨ उपयोगकर्ता एक ही स्टेटमेंट में क्रेडिट और UPI लेनदेन का प्रबंधन कर सकते हैं।
9) सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड (SDAL) ने 'रुद्रास्त्र' नामक हाइब्रिड वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग (VTOL) ड्रोन विकसित किया।
➨ हाल ही में भारतीय सेना द्वारा इसका परीक्षण किया गया।
10) दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर 3वीं ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीती।
➨ यह 1998 के बाद दक्षिण अफ्रीका का पहला ICC खिताब है।
11) फुटबॉल लीजेंड क्रिस्टियानो रोनाल्डो को 2025 ईस्पोर्ट्स वर्ल्ड कप का वैश्विक ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया।
➨ यह टूर्नामेंट 8 जुलाई से 24 अगस्त 2025 तक रियाद, सऊदी अरब में होगा, जिसमें 24 खेल और $70 मिलियन की पुरस्कार राशि होगी।
12) 3वां संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन 2025 फ्रांस और कोस्टा रिका द्वारा नाइस, फ्रांस में सह-आयोजित किया गया।
➨ थीम: SDG लक्ष्य 14 – महासागरों का संरक्षण और सतत उपयोग।
13) भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘नोमैडिक एलिफेंट’ का 17वां संस्करण उलानबटार, मंगोलिया में आयोजित हुआ।
➨ 18वां संस्करण 2026 में भारत द्वारा आयोजित किया जाएगा।
14) आकाशवाणी के वरिष्ठ उर्दू समाचार वाचक सलीम अख्तर का नई दिल्ली में 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
➨ वे करीब 25 वर्षों तक आकाशवाणी की उर्दू सेवा से जुड़े रहे।
15) मुंबई ने Cushman & Wakefield की 2025 रिपोर्ट के अनुसार, 97 शहरों में 6वां स्थान प्राप्त किया है, जिसमें 335 मेगावाट क्षमता के डेटा सेंटर निर्माणाधीन हैं।
➨ एशिया-प्रशांत क्षेत्र में पहले स्थान पर है और भारत की कुल क्षमता का आधे से अधिक हिस्सा मुंबई में है।
≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡
©All Rights Reserved
0 टिप्पणियाँ